बहराइच: रंजिश में कार चालक को पीटा, वाहन में भी की तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली नगर के पीपल तिराहा के पास बुधवार रात को नशे की हालत में कुछ लोग पहुंचे। सभी कार से जा रहे युवक की पिटाई की। इसके बाद वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक ने मोबाइल और नकदी छीनने का भी आरोप लगाया है। अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

बहराइच शहर के दुलदुल हाउस निवासी सोनू बुधवार रात एक बजे वाहन संख्या यूपी 42 एवी 3636 से घर जा रहा था। कोतवाली नगर के पीपल तिराहा के पास युवक पहुंचा। रात 12 बजे कुछ लोग पहुंचे। सभी ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद युवक की पिटाई की। 

bhr01

आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तब तक मारपीट करने वाले दबंग लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। सोनू ने बताया कि उसका मोबाइल और 15 हजार रूपये नकदी भी दोनों लोग लेकर फरार हो गए। 

इस मामले में चौकी इंचार्ज रोडवेज राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि रंजिश में मारपीट हुई है। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह को फोन लगाया गया तो उन्होंने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: भारतीय तटरक्षक बल दिवस पर रंगकर्मी राजेश हुए सम्मानित

संबंधित समाचार