बहराइच: भारतीय तटरक्षक बल दिवस पर रंगकर्मी राजेश हुए सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद निवासी अवधी फिल्म अभिनेता और रंग कर्मी राजेश मलिक को मुंबई वर्ली में भारतीय तट रक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर बहराइच निवासी साहित्य प्रेमियों में हर्ष है।  मुंबई के वर्ली में बुधवार को बहराइच शहर निवासी रंग कर्मी राजेश मलिक को सम्मानित किया गया।

फिल्म अभिनेता राजेश मलिक को मुंबई में भारतीय तटरक्षक बल दिवस "इंडियन कोस्टगार्ड डे" पर रंगारंग कार्यक्रम करने के साथ साथ भारतीय तटरक्षक के महानिरीक्षक मनोज वसंत बाडकर के हाथों से एवार्ड मिला। राजेश मलिक से पूछा आप कहां से हैं तो उन्होंने बताया, महर्षि बालार्क व महाराजा सुहेलदेव की कर्मभूमि बहराइच से है।. राजेश मलिक ने अपना एवार्ड अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि बहराइच को समर्पित किया है।

राजेश मलिक में कला के प्रति समर्पण कूट-कूट कर भरा है। समाज के तानों को ताक पर रखकर उन्होंने खुद में आकार लेते कलाकार को जिंदा रखा। राजेश ने बताया कि बचपन में मां-बाप उन्हें अर्थशास्त्री बनाना चाहते थे। क्योंकि अर्थशास्त्र में परास्नातक उनके मन में कलाकार का स्थान बना लिया। नाटय कलाकार के रूप में खुद को स्थापित करने में भरपूर कीमत चुकानी पड़ी।

राजेश कला के जुनून में मुबंई पहुंचे और काफी संघर्ष के बाद में  उन्हें कई फिल्में और सीरियल्स मिली, उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई। बतौर अभिनेता राजेश ने पाप की लंका, मेरे देश की धरती, जय राजा जी, डियर फ्रेंड, और वेब सीरीज ब्लाइंड शो, की. हाल ही में राजेश मलिक ने दो हिन्दी फिल्म पुत्र -मोह, कोरी चुनरियां और  वेब सीरीज "डेरा" साईन की है.  उनकी चर्चित किताब "आधा आदमी", "5 फुट 10 इंच", "गांधी के आंसू", बाजार में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जल संरक्षण के लिए पूराबाजार के 54 गांवों में बनेंगे सोक पिट

संबंधित समाचार