लखनऊ: चारबाग स्टेशन पर एटीएम में लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बैंक के एटीएम में आग लगने से अफरातफरी मच गयी। दमकल विभाग ने बताया कि जीआरपी आफिस के बगल में स्थित इंडियन बैंक की एटीएम मशीन में आग लग गयी। धुआं निकलता देख पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बैंक के एटीएम में आग लगने से अफरातफरी मच गयी। दमकल विभाग ने बताया कि जीआरपी आफिस के बगल में स्थित इंडियन बैंक की एटीएम मशीन में आग लग गयी। धुआं निकलता देख पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ी के पहुंचने तक एटीएम मशीन से निकलता काला धुआं वहां से गुजर रहे लोगों के लिये कौतूहल का विषय बन चुका था।

उन्होंने बताया कि दमकल के जवानो के कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। आग से हुये नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल सका है। जबकि एटीएम मशीन में रखे नोट बुरी तरह जल चुके हैं। वहीं आग से एटीएम मशीन के ठीक बगल में पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन रखी थी जिसे भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दोनों एटीएम के पास अग्निशामक यंत्र मौजूद नहीं था।

संबंधित समाचार