महिलाओं की भागीदारी से समाज का विकास :डा. गंगवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुमारगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मत्सियकी महाविद्यालय की ओर से ग्राम सिधौना में महिला जागरूकता कार्यक्रम हुआ।

मत्सियकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. एके गंगवार ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं करनी होगी। कहा कि महिलाओं व परूषों में जब तक समानता नहीं आएगी तब तक समाज का विकास संभव नहीं है। 

विभाग के प्राध्यापक डा. सीपी सिंह ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका अहम है। हर क्षेत्र में नारियों का सम्मान होना चाहिए। डा. एसके वर्मा ने भी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। संचालन डा. सीपी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डा. लक्ष्मी प्रसाद ने किया। इस मौके पर डा. रूमा देवी, डा. मुनीश कुमार, डा. संगीता देवी, डा. ज्योति सरोज सहित गांव की सैकड़ों महिलाएं इस मौके पर मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें -Scholarship Scam: ईडी ने हरदोई के फार्मेसी कालेज में की Raid, 6 घंटे से गेट बंद कर चल रही कार्रवाई  

संबंधित समाचार