Swara Bhasker Wedding Photos : स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सपा नेता फहद अहमद की बनीं दुल्हनियां
स्वरा और फहद ने 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी, जिसका खुलासा स्वरा ने अब लगभग 40 दिनों के बाद किया है
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। स्वरा ने सपा नेता और मुस्लिम एक्टिविस्ट फहद जिरार अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुद कंफर्म किया है। इस बात की जानकारी देते हुए स्वरा भास्कर ने फहद के लिए एक स्पेशल नोट भी शेयर किया है। स्वरा भास्कर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'कभी-कभी आप किसी चीज को दूर-दूर तक खोजते हैं, लेकिन वह आपके आस-पास होती है। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली और फिर हमने एक-दूसरे को पा लिया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद जिरार अहमद।
Sometimes you search far & wide for something that was right next to you all along. We were looking for love, but we found friendship first. And then we found each other!
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 16, 2023
Welcome to my heart @FahadZirarAhmad It’s chaotic but it’s yours! ♥️✨🧿 pic.twitter.com/GHh26GODbm
प्रोटेस्ट के दौरान ही हुई थी प्रेम कहानी की शुरुआत
स्वरा ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें दोनों की वीडियो क्लिप चल रही है। दोनों प्रोटेस्ट में भाषण देते नजर आ रहे हैं। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत प्रोटेस्ट के दौरान ही हुई थी। वीडियो में आगे दिखता है कि व्हाट्सएप के जरिए फहद स्वरा को मार्च 2020 में अपनी बहन की शादी में आने की दावत देते हैं, जिसपर स्वरा कहती हैं, 'यार मजबूर हूं, शूट से नहीं निकल पाऊंगी। इस बार माफ करो दोस्त, कसम है तुम्हारी शादी में जरूर आऊंगी।
फैंस ने दी शादी की बधाई
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए स्वरा भास्कर के फैंस उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को बधाई'। दूसरे ने कमेंट किया, 'शादी मुबारक स्वरा और फहद'। एक और यूजर ने कमेंट किया, 'बधाइयां खूबसूरत कपल'। इस तरह फैंस स्वरा और फहाद को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
40 दिन बाद किया खुलासा
स्वरा और फहद ने 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी, जिसका खुलासा स्वरा ने अब लगभग 40 दिनों के बाद किया है। अचानक शादी की खबर को लेकर स्वरा चर्चा में आ गई हैं। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है।
ये भी पढ़ें : Nora Fatehi ने पूरी की Madgaon Express की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें
