गोवा: ब्रिटिश PM की पत्नी से मुलाकात के बाद सुर्खियों में आया मछुआरा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। गोवा के मछुआरे फ्रांसिस फर्नांडिज उर्फ पेले के मोबाइल फोन की घंटी तब से बीच बीच में लगातार बज रही है जबसे ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ बातचीत का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। फ्रांसिस को पेले के नाम से जानते हैं और वह दक्षिण गोवा जिले के बेनौलिम बीच पर जल क्रीडा का कारोबार भी करते हैं।

ये भी पढ़ें - सरकार की OTT प्लेटफॉर्म लाने, डायरेक्ट-टू-मोबाइल टीवी परीक्षण और FM नीलामी की योजना

उनके आश्चर्य की सीमा उस समय नहीं रही जब अक्षता मूर्ति अपनी दो बेटियों के साथ बीच पर आईं और उन्होंने जेट स्की राइड का आनंद लिया। इसके बाद वह अपने पिता व इंफोसिस संस्थापक नारायण मूर्ति और मां सुधा मूर्ति के साथ डॉलफिन देखने पेले के स्वामित्व वाली नौका से समुद्र में गईं।

पेले की अक्षता के साथ कुछ सेकेंड की हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है और तब से उनकी ख्याति ‘सेलिब्रिटी’की तरह फैल रही है और खासतौर पर ब्रिटिश नागरिक बेनौलिम में छुट्टियां मनाने के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। ब्रिटेन के रहने वाले 72 वर्षीय नील फैरेंट ने कहा, ‘‘मैं पेले को 25 साल से अधिक समय से जानता हूं और हर साल तीन महीने के लिए छुट्टियां मनाने जाता हूं।

मैं अपने प्रधानमंत्री की पत्नी के साथ् बेनौलिम में उनकी बातचीत का वीडियो देखकर हतप्रभ हूं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ पेले शानदार व्यक्तित्व के मालिक हैं और हमेशा बीच पर रहते हैं। यह स्वभाविक है कि वह सभी से मिलें, चाहे वह कितना भी प्रसिद्ध क्यों न हो।’’ वर्ष 2022 में पेले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मछली पकड़े की पारंपरिक युक्ति दिखाते नजर आए थे।

बाद में उन्होंने अपने स्थान पर मछली पकाकर क्रिकेटर को खिलायी थी। पेले ने बिग बी को ‘शक्तिशाली मछुआरा’ करार देते हुए कहा, ‘‘ कई हस्तियां इस बीच पर आई हैं। मैंने प्रियंका चोपड़ा, अमिता बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय जैसी हस्तियों की मेजबानी की है।’’

पेले जल क्रीडा स्थाल के नजदीक काम करने वाले आंध्र प्रदेश के कुमार गारकी ने बताया कि मूर्ति का वीडियो इतना प्रसारित हुआ है कि उनके गांव से भी फोन आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे परिवार के सभी लोग पेले से मिलना चाहते हैं।’’

ये भी पढ़ें - वफादारों को नियुक्त कर राज्यपाल के पद का दुरुपयोग कर रही है केंद्र सरकार: माकपा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता