बरेली: यात्रियों के लिए शहर में सफर होगा आसान, पांच और ई बसें मिलीं
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी के तहत जिले में पांच और ई-बसें पहुंच गई हैं। शुक्रवार को भी पांच नई बसें पहुंच रही हैं। जल्द ही इन बसों को शहर में तैयार किए गए नए रूट पर उतार दिया जाएगा। इससे शहर में लोगों का सफर आसान होगा, क्योंकि अभी अधिकांश बसों संचालन देहात में फरीदपुर रूट पर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- बरेली: प्रदेश में जाति जनगणना जरूरी, नहीं कराई तो होगा बड़ा आंदोलन- राजपाल कश्यप
स्मार्ट सिटी के तहत जिले में इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसों (ई-बसों) का संचालन हो रहा है। जिले को शासन की ओर से 25 बसें आवंटित की गई हैं, जिसमें से पहले 15 बसें ही दी गईं। शुरुआत में शहर में ई बसों का संचालन कराया गया, लेकिन शहर में सवारियां नहीं मिलने के बाद देहात के रूट पर बसों का संचालन शुरू कराया गया।
मौजूदा समय में 14 ई बसों का जंक्शन और सेटेलाइट से फरीदपुर तक संचालन किया जा रहा है। हालांकि बसों के लिए शहर में स्टापेज बनाकर अलग से रूट तय किया गया है। अब गुरुवार को शहर में पांच और नई ई बसें पहुंच गई हैं। वहीं शुक्रवार को पांच बसें और आने की बात कही जा रही है। उम्मीद है कि उसके बाद बसों का संचालन नए रूट पर शुरू करा दिया जाएगा। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि पांच नई बसे मिली हैं। अब जल्द ही नए रूट पर बसों का संचालन शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, ठेकेदार की मौत
