बरेली: प्रदेश में जाति जनगणना जरूरी, नहीं कराई तो होगा बड़ा आंदोलन- राजपाल कश्यप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में अब जाति गणना करना जरूरी हो गया है। प्रदेश सरकार ने जातीय जनगणना यदि नहीं कराई तो बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। गरीबों व पिछड़ों का अधिकार दबाए रखने के लिए भाजपा सरकार जाति जनगणना से बचने का कार्य कर रही है।

प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ चुका है। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष का फाइक एंक्लेव में स्वागत किया गया। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, प्रमोद बिष्ट, संजीव यादव, संजीव कुमार सक्सेना, अक्षय मेसी ,अमित कुमार ,शाहजेब अंसारी, अकरम खान, हैदर अली, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: घर पर आओ... कर दूंगा सारा भुगतान, ठेकेदार की पत्नी से निगम के अधिशासी अभियंता ने की बदतमीजी

संबंधित समाचार