बरेली: बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे 172 वाहनों का चालान, नहीं लगा है तो ऐसे करें अप्लाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

8 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला, अब कार और बाइक पर भी होगी सख्ती

बरेली, अमृत विचार। बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। 15 दिन में अभियान चलाकर ऐसे 172 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इसके अलावा 8 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। गुरुवार को भी अभियान चलाकर 12 वाहनों के चालान किए गए।

आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार ने बताया कि 1 से 15 फरवरी तक चलाए गए अभियान में 172 काॅर्मिशयल वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी होने पर पांच-पांच हजार के चालान किए गए हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए वाहन स्वामियों को कई मौके दिए गए। अब बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी कार और बाइक के भी चालान करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

इस तरह लगवा सकते हैं नंबर प्लेट
हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए www.siam.in पर अप्लाई करें। इसके लिए आरसी होना जरूरी है। आरसी अपलोड करेंगे तो आपके शहर के करीब वाहन शो-रूम का विकल्प मिलेगा। निर्धारित शुल्क अदा करने के कुछ दिन बाद आपको नंबर प्लेट मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, ठेकेदार की मौत

संबंधित समाचार