कासगंज : महाशिवरात्रि से पहले तीर्थ क्षेत्र में उमड़ा आस्था का सैलाब, कांवड़ मेले में कांवड़ियों की आमद शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। महाशिवरात्रि पर्व पर तुलसीदास की जन्मस्थली सोरों सूकर क्षेत्र सोरों के लहरा गंगा तट पर लगने वाले कांवड़ मेले में बीते दिनों से कांवड़ियों की आमद शुरू हो गई है। सोरों के पुरोहितों के अनुसार, ऐतिहासिक तीर्थ स्थल सोरों में महाशिवरात्रि से पूर्व ही वाहनों से पड़ोसी जनपद एटा, आगरा, भरतपुर, मथुरा, हाथरस के साथ ही मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया आदि स्थानों से बड़ी संख्या में कांवड़िया सोरों स्थित लहरा गंगा घाट से जल भरने आते हैं और सोरों क्षेत्र में मेले में कांवड़ सजाने के बाद गंगा तट पहुंच कर उन कांवड़ों में जल भरते हैं तथा लहरा गंगा माता की पूजा अर्चना के बाद कांवड़ यात्रा शुरू करते हैं।

कांवड़ियां जत्थों के रूप में पैदल ही जल लेकर अपने अपने स्थानों पर जाकर महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाते हैं, जिससे भगवान मनोकामना को पूरी करते हैं। इसी मान्यता के चलते आज कासगंज जनपद के गंगा घाटों पर भी कावड़ियों की जबरदस्त भीड़ है और रंग बिरंगी खूबसूरत कांवड़ कंधे पर लिए सैकड़ों की तादाद में कांवड़िए बम भोले की गूंज करते हुए गंगा घाटों से कांवड़ लेकर अपने अपने गांव और शहर के शिवालयों के जलाभिषेक के लिए निकल पड़े हैं। कांवड़ियों के स्वागत सत्कार के लिए समाजसेवियों ने सोरों की गंगा घाट से लेकर कासगंज के मुख्य बाजारों तक कई जगह भंडारे और विश्राम स्थल लोगों ने तैयार किए हैं। जहां रुक रुक कर कांवड़ियों को नाश्ता और भोजन दिया जा रहा है।

डीएम  हर्षिता माथुर, एसपी सौरभ दीक्षित दोपहर को लहरा गंगाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत की। पूछा कि कहीं कोई समस्या तो नहीं है?

ये भी पढ़ें- VIDEO: अब्बास अंसारी का नया ठिकाना कासगंज जेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया गया सलाखों के पीछे

संबंधित समाचार