Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी निगरानी, सीसीटीवी में कैद रहेंगे शिवालय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Mahashivratri 2023 कानपुर में महाशिवरात्रि पर चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।

Mahashivratri 2023 कानपुर में महाशिवरात्रि पर चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। जिसके लिए अधिकारी लगातार ड्रोन से निगरानी लेते रहेंगे। वहीं, शहर के सभी गंगाघाटों पर पुलिस बल व गोताखोर लगाए गए।

कानपुर, अमृत विचार। Mahashivratri 2023 महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के भक्तों के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। शनिवार को होने वाले महापर्व के लिए पुलिस ने जहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिये जगह-जगह बैरियर और बैरिकेडिंग लगाई हैं, वहीं ड्रोन और सीसीटीवी से सभी मंदिरों की निगरानी की जा रही है। भीड़ में बिना वर्दी में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

शिवभक्तों के सबसे बड़े पर्व महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा से जुडी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में से थाना ग्वालटोली अंतर्गत बाबा आनंदेश्वर परमट मंदिर, थाना जाजमऊ स्थित बाबा सिद्धनाथ, थाना नवाबगंज स्थित बाबा खेरेश्वर, थाना जाजमऊ स्थित बाबा सिद्धेश्वर, थाना सीसामऊ स्थित बनखंडेश्वर आदि सभी मंदिरों पर थानों की पुलिस और लोकल इंटेलीजेंस ने निरीक्षण कर नजर बनाए हैं। मंदिरों पर भीड़ के अनुसार सुरक्षा के लिये पर्याप्त पुलिस बल मुस्तैद किया है।

कमिश्नरेट पुलिस ने मंदिरों और गंगा घाटों की सुरक्षा में पर्याप्त पुलिस बल लगाया और साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से हर अप्रिय स्थिति पर नजर रख रही है। बड़ी संख्या में लोग इस दिन नदियों में स्नान भी करते हैं। इसके लिए स्नान वाले सभी घाटों पर गोताखोर, पीएसी और नौका पुलिस को मोटर बोट के साथ लगाया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ का भी एक दस्ता एक्शन मोड में मुस्तैद किया गया है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर एसीएम, एसीपी, नगर निगम, केस्को, नगर स्वास्थ्य अधिकारी जेडएसओ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजक गणों और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके सामने आई सभी समस्याएं हल कर लीं। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा निरीक्षण करके साफ सफाई गड्ढा, खुले मेनहोल, मार्ग प्रकाश आदि अन्य समस्त व्यवस्थाएं देखीं। 

शिवरात्रि पर यह है सुरक्षा व्यवस्था

- गंगा स्नान करने वाले सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस और पीएसी तैनात
- घाटों पर पीएसी की मोटरबोट और गोताखोर एक्शन मोड में
- सभी मंदिरों में पार्किंग और बैरीकेडिंग आदि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण 
- घाटों पर संबंधित थाना इंचार्ज का नंबर अंकित कराया गया
- सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से लगातार रखी जा रही निगरानी
- कांवड़ियों के रूट की व्यवस्था और उनकी सुरक्षा पर पूरा फोकस
- पुलिस व मंदिर कमेटी के बीच संवाद के लिये तैयार किया गया वाट्सएप ग्रुप
 

संबंधित समाचार