हरदोई: पुलिस को देख गोवंश भरा ट्रक छोड़ चालक और परिचालक हुए फरार
हरदोई। पुलिस को देख गोवंश भरा ट्रक छोड़कर चालक परिचालक फरार हो गए पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया ट्रक में 24 मृत पशु तथा 8 जिंदा पशु पाए गए। थाना मल्लावां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाबत मऊ के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को देख एक ट्रक चालक व परिचालक सड़क किनारे ट्रक छोड़कर फरार हो गए।
ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें 24 मृत गोवंश मिले जबकि 8 गोवंश बुरी तरह से रस्सियों में बांधे गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उचित धाराओं में मुकदमा लिखने के बाद गाड़ी मालिक वह भागे चालक परिचालक की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: महिला उद्यमियों को आगे बढ़ा रहा है AKTU
