Scholarship Scam: हरदोई के फार्मेसी कॉलेज में अभिलेख खंगालने में ED को लगे 29 घंटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। स्कालरशिप स्कैम की जांच कर रही ईडी की टीम दूसरे दिन भी अभिलेखों को खंगालने में जुटी रही। अतरौली के मदारपुर कुकरा के बाद ईडी की टीम गौसगंज के जेपी वर्मा फार्मेसी कॉलेज पहुंची। वहां तालाबंदी कर कालेज के अंदर 29 घंटे तक अभिलेखों को खंगाला गया। बताते चलें कि पूरे प्रदेश में स्कालरशिप स्कैम में की गई घपलेबाज़ी को बेनकाब करने के लिए ईडी को लगाया गया है। 

गुरुवार को अतरौली के मदारपुर कुकरा में जीविका फार्मेसी कालेज के बाद ईडी की टीम ने गौसगंज के कहली में जेपी वर्मा फार्मेसी कालेज में छापा मारा। टीम के कालेज के अंदर दाखिल होते ही वहां तालाबंदी कर दी गई। उसके बाद एक-एक कर सारे अभिलेखों को खंगाला गया। ईडी की टीम मुसल्सल 29 घंटे तक अभिलेखों को खंगालती रही।

स्कालरशिप स्कैम मामले में इस कालेज में क्या पाया गया? इस बारे में फिलहाल उधर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। शुक्रवार को दूसरे दिन ईडी की छापामारी से खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि ज़िले के अभी और भी कालेज ईडी के निशाने पर हैं। वहां भी छापामारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:-Scholarship Scam: ईडी ने हरदोई के फार्मेसी कालेज में की Raid, 6 घंटे से गेट बंद कर चल रही कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा