बहराइच में बोले मंत्री डॉक्टर संजय निषाद- महिला और नौ जवान विरोधी है समाजवादी पार्टी
बहराइच, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट में जनपद आगे पहुंच गया है। यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। सपा द्वारा महिला नेत्रियों को पार्टी से निकालने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सपा महिला, नौ जवान विरोधी है। सपा में अधर्मी लोग हैं।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग जिला प्रभारी डॉक्टर संजय निषाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र, एसपी प्रशांत वर्मा समेत अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही जनपद में 46 हजार करोड़ रूपये के हुए इन्वेस्ट पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उद्योग संघ के साथ बैठक हुई है। कोई समस्या होने पर वह सभी बता सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट सम्मिट में जनपद काफी आगे पहुंच गया है। इससे जनपद के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने प्रेस वार्ता की। सपा पार्टी द्वारा दो महिला प्रवक्ताओं को बाहर निकालने के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी महिला विरोधी है। साथ ही नौ जवान विरोधी है।
उन्होंने कहा कि सपा में सही बोलने वालों की कोई जगह नहीं है। सपा में धर्म के खिलाफ बोलने वाले अधर्मी लोगों का स्थान है। जबकि भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। अंतिम पायदान के लोगों तक सभी को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कानपुर के मामले में बोलते हुए कहा कि सरकार कार्यवाई कर रही है।
इस दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर, विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल, देवेंद्र मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-Scholarship Scam: हरदोई के फार्मेसी कॉलेज में अभिलेख खंगालने में ED को लगे 29 घंटे
