रामपुर : दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़े गए मुन्ना भाई को पुलिस ने भेजा जेल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया आरोपी युवक

टांडा, (रामपुर),अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरे विद्यार्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गये आरोपी युवक का कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न धाराओं में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में आशीष पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम रतुआ नगला थाना टांडा दूसरे परीक्षार्थी अंकित पुत्र अतर सिंह के स्थान पर उसके आधारकार्ड और प्रवेश पत्र पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा दे रहा था। जिसे कक्ष निरीक्षक सिद्धार्थ मलिक और अर्चना द्वारा प्रवेश पत्र और आईडी का छात्र से मिलान न होने पर पकड़ लिया गया। जिसकी सूचना तुरन्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को दी गई। इस सम्बन्ध में केंद्र व्यवस्थापक प्रमोद कुमार द्वारा आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक को पुलिस के सुपर्द कर दिया गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत लिया।पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम और पिता का नाम गलत बताया था।जिसको प्रथमदृष्टया प्राथमिक तफ्तीश के आधार पर सही कर लिया गया है।आरोपी युवक को शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस को दूसरे आरोपी अंकित पुत्र अतर सिंह की तलाश में जुटी है।

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे आरोपी युवक को सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। -लव सिरोही,प्रभारी निरीक्षक टांडा

ये भी पढ़ें :  रामपुर : पांच बदमाशों को डकैती में 10-10 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका