बरेली: गर्भवती का पति अस्पताल से लापता, प्रबंधन कर रहा ट्रेस
रुवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती पत्नी के पास पहुंचा था
बरेली, अमृत विचार। एक दिन पहले जिला महिला अस्पताल में पहुंचकर गर्भवती पत्नी व बच्चे का ख्याल रखने का वादा करने वाला पति शुक्रवार को लापता हो गया। इससे स्टाफ में खलबली मच गई। अस्पताल प्रबंधन मोबाइल के जरिये उसे ट्रेस करने में जुटा है।
बिशारतगंज निवासी गर्भवती वंदना बुधवार को जिला महिला अस्पताल में पहुंची थी। उसने पेट में पल रहे बच्चे को गोद लेने व बदले में उसका इलाज करने की गुहार लगाई थी। बताया था कि उसका पति शराबी है। उसकी पहले से ही दो बेटियां हैं। वह बीमार है। इसके बाद तमाम लोग उसकी मदद को आगे आ गए। गुरुवार को पति भी अस्पताल पहुंचा था।
उसने पत्नी का हाल जाना था। स्टाफ के सामने कहा था कि वह पत्नी का ख्याल रखेगा और बच्चे की देखभाल करेगा। शराब भी छोड़ देगा, मगर शुक्रवार सुबह वह अस्पताल से गायब हो गया। स्टाफ ने सीएमएस डॉ अलका शर्मा को सूचना दी। सीएमएस ने बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी को इस बाबत सूचना दे दी गई है। वहीं जिस वार्ड में वंदना भर्ती है, वहां डीपीओ की ओर से एक सुरक्षा गार्ड भी तैनात किया गया है। इस संबंध में पुलिस से भी मदद ली जाएगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: भुगतान हुआ नहीं... दुकानदार को दिखाया फर्जी मैसेज, आईफोन लेकर फरार
