बरेली: प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्लॉट पर कब्जे को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाद में कई राउंड फायरिंग हुई। हमले में दो लोग घायल हुए। पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष और हमले में घायल हुए दूसरे युवक से तहरीर ले ली है। पुलिस कहना है …

बरेली, अमृत विचार। प्लॉट पर कब्जे को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाद में कई राउंड फायरिंग हुई। हमले में दो लोग घायल हुए। पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष और हमले में घायल हुए दूसरे युवक से तहरीर ले ली है। पुलिस कहना है कि दूसरा युवक झगड़े में शामिल नहीं था।

इज्जतनगर में कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के पास योगेश कुमार का प्लॉट है। योगेश ने बताया कि उनके पिता मान सिंह से मुनीश नाम के एक व्यक्ति ने धोखे से प्लॉट की पावर ऑफ अटर्नी करा ली थी। इसके बाद आरोपी मुनीश ने जमीन अवनीश, छेदालाल, सतीशचंद्र व सतीश कुमार को बेच दी। यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

मंगलवार को अवनीश, छेदालाल, सतीशचंद्र व सतीश कुमार के बेटे समेत करीब 15-16 लोग प्लॉट पर कब्जा करने के लिए आए। जानकारी होने पर वह अपने बेटे पवन व दूसरे बेटे व अन्य लोगों को लेकर कब्जा रोकने के लिए प्लॉट पर पहुंचे, तब आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पवन के सिर में डंडा लगा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। इसी दौरान आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित के बेटे पवन ने बताया कि आरोपियों ने करीब 20 राउंट फायरिंग की होगी। जबकि पुलिस का कहना है कि दो राउंड फायरिंग हुई थी। वहीं परतापुर चौधरी का अफरोज भी घायल हुआ।

पवन का कहना है कि वह आरोपी पक्ष से झगड़े में शामिल था। अफरोज का कहना है कि वह लघुशंका करने के लिए रुक गया था। इसी बीच पवन पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, मनीश ने मान सिंह से चंदौसी में पावर ऑफ अटर्नी कराई थी। इसके बाद कम दामों में जमीन बेच दी। रजिस्ट्री होने के तीसरे दिन अवनीश आदि को बैनामा कर दिया गया था। वहीं जानकारी होने पर रजिस्ट्रार ने भी मामला संज्ञान में लिया था, क्योंकि बैनाम में जमीन का मूल्य कम दर्शाया गया था।

“योगेश और अवनीश पक्ष में विवाद हुआ था। विवाद में पवन व अफरोज घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौका-मुआयना किया गया। दो राउंड फायरिंग भी हुई थी। अफरोज खुद को बेकसूर बता रहा है, इसलिए जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अन्यथा छोड़ दिया जाएगा।” -केके वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर

संबंधित समाचार