बरेली: रेलवे की बढ़ेगी आय, अब ट्रेनों की छत पर दिखाई देगा विज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। माल लदान और यात्री किराया से तो रेलवे पैसा कमा ही रहा है, साथ ही विज्ञापन के जरिये आमदनी बढ़ाने पर रेलवे का जोर है। ट्रेनों के बाहर, प्लेटफार्म, सर्क्युलेटिंग एरिया, आरक्षण कार्यालय हर जगह विज्ञापनों से रेलवे आय अर्जित कर रहा है। अब ट्रेनों की छतों पर भी विज्ञापन पेंट किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों की छत पर विज्ञापन देने का मकसद है कि फुटओवर ब्रिज पर चलने वाली यात्री भी विज्ञापन देख सकें। मुरादाबाद रेल मंडल की ओर से इसको लेकर टेंडर निकालने की तैयारी की जा रही है।

रेलवे ट्रेनों के कोच के अंदर और बाहर के साथ ही इंजन पर विज्ञापन प्रकाशित करा रहा है। प्लेटफार्मों पर वाणिज्य कार्य को बढ़ावा देने, व्यापारियों व कंपनियों से संपर्क कर रेल मार्ग से ढुलाई बढ़ाई जा रही है। दूसरी तरफ कोरोना के बाद रेलवे ने दूसरे जरियों से आमदनी बढ़ाने के लिए मंडलों को विशेषाधिकार दे रखा है। इस क्रम में विज्ञापन से आय बढ़ाना भी एक जरिया है। रेलवे एजेंसी के जरिये यह कार्य करायेगा। रेलवे का यह प्रयोग सफल रहा तो लाखों रुपये की आय होगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: साढ़े 18 लाख की सरिया समेत ट्रक लेकर चालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार