अलीगढ़: कांवड़ियों को बियर बांटने वाले युवक पर FIR दर्ज, वायरल हुआ था वीडियो  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। अलीगढ़ में बीते बुधवार को कांवड़ियों को बियर के केन बांटते एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर पुलिस ने क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही विवेचना भी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार अभी तक पुलिस ने बियर के 14 केन और एक बाइक बरामद कर ली है, जिसके आधार पर अज्ञात युवक की तलाश की जा रही है। 

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कांवड़ियें कांवर लेते हुए जा रहे हैं और वहीं एक शख्स उन्हें बीयर देता हुआ नजर आ रहा है। युवक कांवड़ियों के पाँव भी छूता दिख रहा था। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया। इसी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज किया है। 

ये भी पढ़ें - वाराणसी: पूर्व विधायक अजय राय पर मानहानि का केस दर्ज, एयरपोर्ट अथॉरिटी पर लगाए थे आरोप   

संबंधित समाचार