अयोध्या: एक बार फिर सरयू ने पार किया खतरे का निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। लाल निशान को पार कर सरयू नदी डेंजर जोन में पहुंच गई है। इससे पहले डेंजर जोन में पहुंची सरयू ने तेजी से अपने को समेटना शुरु किया था तो खतरे के निशान के काफी नीचे पहुंच गई थी। हालांकि फिर एक बार सरयू ने खतरे के निशान को पारकर ऊपर उठना …

अयोध्या, अमृत विचार। लाल निशान को पार कर सरयू नदी डेंजर जोन में पहुंच गई है। इससे पहले डेंजर जोन में पहुंची सरयू ने तेजी से अपने को समेटना शुरु किया था तो खतरे के निशान के काफी नीचे पहुंच गई थी। हालांकि फिर एक बार सरयू ने खतरे के निशान को पारकर ऊपर उठना शुरू कर दिया है। देर शाम खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू के जलस्तर में प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी है।

आज भोर तक सरयू खतरे के निशान से नीचे बह रही थी। केंद्रीय जल आयोग ने भोर में 4:00 बजे सरयू का जलस्तर 92.690 रिकॉर्ड किया था। इसके बाद जल स्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ा और सुबह 6:00 बजे ही सरयू ने खतरे के निशान 92.730 को छू लिया। खतरे का निशान छूने के बाद पहले घंटे में एक सेमी प्रति घण्टे और दूसरे घण्टे में सरयू के जलस्तर में प्रति घंटे 3 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि इसके बाद सरयू का रौद्र रूप कुछ शांत हुआ लेकिन सुबह 8 से 9 बजे के बीच प्रति घण्टे एक सेमी और फिर 10 बजे से शाम 4 बजे तक दो सेमी प्रति घण्टे जलस्तर में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।हालांकि इसके बाद से ही जल स्तर में बढ़ोतरी प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर की रफ्तार से हो रही है।

केंद्रीय जल आयोग के संजय कुमार ने मंगलवार शाम बताया कि 8:00 बजे तक सरयू का जलस्तर 93 मीटर पहुंच गया है। प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हो रही है। सरयू के जल स्तर के 93.300 तक जाने की उम्मीद की जा रही है।

संबंधित समाचार