Mahashivratri 2023: शिवालयों में पहुंच भोले के भक्त लगा रहे हर-हर महादेव के जयकारे, शिवलिंग पर किया जलाभिषेक
Mahashivratri 2023 कानपुर में महाशिवरात्रि त्यौहार पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़।
Mahashivratri 2023 कानपुर में महाशिवरात्रि के त्यौहार पर आनंदेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, नागेश्वर मंदिर समेत तमाम मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिरों में पुलिस बल तैनात है।
कानपुर, अमृत विचार। Mahashivratri 2023 हर हर महादेव, बम बम भोले, जय महा शिव आदि जयकारे के साथ शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। शनिवार को शहर के परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर, जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर, नयागंज स्थित नागेश्वर मंदिर, नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर, पी-रोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर, शिवराजपुर स्थित खेरेश्वर मंदिर, माल रोड स्थित खेरेपति मंदिर, सरसौल स्थित नंदेश्वर मंदिर पर भक्तों की लंबी लंबी लाइन लगी हुई थी।
मंदिरों में बैरीकेडिंग की गई थी, उसी में बनी गैलरी में भक्त लाइन लगाकर शिव लीग पर जल चढ़ाने पहुँ। ज्यादातर मंदिरों में प्रवेश और बाहर आने के लिए बैरीकेडिंग कर अलग-अलग गैलरी बनाई हैं। इसके साथ ही जलाभिषेक के दौरान धक्का मुक्की न हो, इसके लिए भीण को अनुशासित करने के लिए मंदिरों के प्रतनिधियों का भी सहयोग रहेगा। एक-एक कर ही भक्त जलाभिषेक को आगे आए। कई मंदिरों में शिवलिंग को स्पर्श करने के लिए होड़ रही।
