बरेली: नाराज होकर घर से गए कटरा चांद खां के युवक का शव रामगंगा में मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से नाराज होकर गए शहर के कटरा चांद खां के युवक का शव रामगंगा नदी में उतराता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत डूबने से हुई है। चौबारी में रामगंगा पुल के पास डैम बन रहा है। यहां रामगंगा में युवक का शव उतराता देख लोगों ने सूचना रामगंगा …

बरेली, अमृत विचार। घर से नाराज होकर गए शहर के कटरा चांद खां के युवक का शव रामगंगा नदी में उतराता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत डूबने से हुई है।

चौबारी में रामगंगा पुल के पास डैम बन रहा है। यहां रामगंगा में युवक का शव उतराता देख लोगों ने सूचना रामगंगा चौकी इंचार्ज घनश्याम सिंह को दी। चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव निकलवाया। वहीं किनारे पर एक मोबाइल, पैंट, शर्ट मिले। पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।

जानकारी मिलने पर युवक के चाचा वीरेन्द्र और भाई रोहित रामगंगा पहुंचे। रोहित ने युवक की शिनाख्त अपने भाई अमित मौर्या निवासी कटरा चांद खां मौर्या मंदिर के पास के रूप में की है। रोहित ने बताया कि अमित छोले भटूरे की दुकान करता था। सोमवार रात को किसी बात से नाराज होकर मां ने डांट दिया था, तब अमित घर से चल गया। सुबह पुलिस ने उसकी मौत की सूचना दी।

मौके से मिले दो गिलास, शराब का पौव्वा
जिस स्थान पर अमित का शव उतरा रहा था। वहां से कुछ दूरी पर उसके कपड़े पड़े थे। पास ही एक शराब का पौव्वा और दो गिलास पुलिस को मिले हैं। वहीं शरीर नीला पड़ गया था। परिजनों ने बताया कि उसका शरीर नीला पड़ चुका था, इसलिए उन्हें आशंका है कि उसकी हत्या करके शव को फेंका गया होगा।

नशे में गहराई में चला गया होगा अमित
पुलिस का मानना है कि शराब के नशे में अमित गहराई में चला गया होगा। नशे में तैरने या फिर चीखने की क्षमता नहीं रही होगी। इसी वजह से डूब गया होगा। पुलिस ने बताया कि यही वजह रही कि वह डूब गया और मौत हो गई।

संबंधित समाचार