ऋषिकेशः गंगा क्याक महोत्सव शुरू, देश-विदेश के क्याकर्स ने दिखाया दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश, अमृत विचार। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से द एडवेंचर स्पोर्ट्स सोसायटी ने 11वें क्याक महोत्सव-2022 का तीन दिवसीय कार्यक्रम गंगा के गोल्फ कोर्स रैपिड में आगाज किया गया।  

क्याक महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा कई विदेशी खिलाड़ी भी शिरकत कर रहे हैं। पहले दिन क्याक स्प्रिंट स्पर्धाओं में देश व दुनिया के खिलाड़ियों ने गंगा की लहरों में दमखम दिखाया।

शुक्रवार को गंगा क्याक महोत्सव का उद्घाटन भाजपा विधायक रेनू बिष्ट ने किया। गंगा क्याक महोत्सव में इस बार कुल 87 क्याकर्स शिरकत कर रहे हैं, जिनमें 12 विदेशी क्याकर्स भी शामिल हैं। इस बार चार भारतीय व चार विदेशी महिलाएं भी क्याक महोत्सव में प्रतिभाग कर रहीं हैं।

पहले दिन की स्पर्धाओं में 57 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में प्रतिभाग किया। गंगा क्याक महोत्सव के पहले दिन क्याकिंग की व्यक्तिगत क्याक स्प्रिंट स्पर्धायें संपन्न हुईं। रंग-बिरंगी क्याक और स्पर्धा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां जुटे।

संबंधित समाचार