अयोध्या: शुरू हुआ यशोदा नंदन का जन्मोत्सव कार्यक्रम
अयोध्या, अमृत विचार। गीता का ज्ञान अर्थात कर्म की सीख देने वाले यशोदा नंदन कृष्ण का जन्मोत्सव शुरू हो गया है। पारंपरिक रूप से गृहस्थ रास रचैया का जन्म उत्सव मना रहे हैं जबकि साधु सन्यासी बुधवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। इस बार कोरोना महामारी के चलते घरों में ही जन्मोत्सव मनाया …
अयोध्या, अमृत विचार। गीता का ज्ञान अर्थात कर्म की सीख देने वाले यशोदा नंदन कृष्ण का जन्मोत्सव शुरू हो गया है। पारंपरिक रूप से गृहस्थ रास रचैया का जन्म उत्सव मना रहे हैं जबकि साधु सन्यासी बुधवार को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। इस बार कोरोना महामारी के चलते घरों में ही जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।
वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुके नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच घर घर भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। लोकेश जन्माष्टमी को लेकर व्रत रखे हुए हैं और तमाम लोगों ने अपने घरों में भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई हैं। पुलिस लाइन स्थित मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है और मंदिर के पुजारी ने जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली है। मध्य रात्रि के 12ः00 बजते ही ’यशोदा के लाल भयो जय कन्हैया लाल की’ व ’घर घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ गूंज शुरू हो जाएगी।
महामारी के प्रकोप के चलते कहीं पर भी कृष्ण जन्मोत्सव का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। बावजूद इसके मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में चारों तरफ जन्मोत्सव को लेकर उल्लास है। परंपरा के मुताबिक उदया तिथि को देखते हुए राम नगरी के साधु सन्यासी बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे। हालांकि कृष्ण जन्मोत्सव मनाने को लेकर मठ मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई है। शहर के रामनगर सिंधी टोले में सिंधी समाज के लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपने घरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान के जन्म उत्सव की तैयारी कर रहे हैं।
