निक्की यादव की हत्या के आरोपी साहिल की निक्की संग मंदिर में शादी की तस्वीर आई सामने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली में निक्की यादव की हत्या करने के आरोपी साहिल गहलोत की निक्की संग मंदिर में शादी की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि निक्की और साहिल ने 2020 में मंदिर में शादी की थी। गहलोत पर आरोप है कि उसने निक्की का गला घोंटने के बाद शव को फ्रीज़र में रख दिया था।

नजफगढ़ (दिल्ली) में निक्की यादव मर्डर केस में मृतका की मां ने कहा है कि अगर उन्हें साहिल और उसका परिवार सही लगता तो वह उन दोनों की शादी करा देते। उन्होंने कहा कि निक्की से उनकी 9 फरवरी को बात हुई थी तब वह खुश थी, लगा नहीं था कि उसके साथ कुछ बुरा हो सकता है।

साहिल और निक्की यादव की शादी कराने वाले पुजारी विपिन आर्या ने बताया, एक अक्टूबर 2020 को वे (निक्की और साहिल) शादी करने के लिए आए थे, उन्होंने कहा था कि परिवार सहमत है लेकिन कुछ समस्या के चलते वे आ नहीं सकते। उनके साथ एक-दो लोग आए थे।

निक्की हत्याकांड पर स्पेशल सीपी क्राइम रवींद्र यादव ने कहा, एक अक्टूबर 2020 को इन्होंने(साहिल और निक्की) एक आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। साहिल की 9 तारीख को सगाई हुई उसी रात साहिल निक्की के पास जाता है और रात भर वहां रुकता है। निक्की को घूमने जाने के बहाने निगमबोध घाट ले जाता है। इसी दौरान हत्या की गई, चूंकि साहिल की बारात निकलने वाली थी तो घरवाले उसे ढूंढ रहे थे,तभी 4 लड़के जो गिरफ़्तार हुए हैं वे साहिल के पास पहुंचते हैं, इसके बाद मित्रांव गांव में शव को ठिकाने लगाया जाता है फिर घर जाकर साहिल धूमधाम से शादी करता है। 

रवींद्र यादव ने कहा, सबूतों और पूछताछ के आधार पर अभी तक और 5 लोगों का रोल सामने आया है। इन 5 लोगों (पिता, दो चचेरे भाई-आशीष, नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) को कल रात गिरफ़्तार किया गया। इन पर आईपीसी की धारा 120बी 201, 202, 212 लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें : स्वरा भास्कर की लाइफ स्टाइल जानकर रह जाएंगे दंग, एक फिल्म के लेती हैं मोटी रकम

संबंधित समाचार