बरेली: कृषि वैज्ञानिकों से सीधे बात कर सकेंगे किसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले किसान खेती से संबंधित समस्याओं के लिए वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों की सलाह ले सकेंगे। भारत सरकार ने किसान और कृषि वैज्ञानिकों को सीधे जोड़ने की जिम्मेदारी कॉमन सर्विस को दी गई है, जहां से प्रतिदिन 11 बजे से 12 बजे तक निर्धारित समय के बीच किसान …

बरेली,अमृत विचार। जिले के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले किसान खेती से संबंधित समस्याओं के लिए वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों की सलाह ले सकेंगे। भारत सरकार ने किसान और कृषि वैज्ञानिकों को सीधे जोड़ने की जिम्मेदारी कॉमन सर्विस को दी गई है, जहां से प्रतिदिन 11 बजे से 12 बजे तक निर्धारित समय के बीच किसान वीडियो कॉलिंग के माध्यम से खेती से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों से ले सकेंगे।

अक्सर फसलों में रोग, कीड़ा लग जाता है या कोई अन्य समस्या हो जाती है, तो किसान विभागीय अफसरों के चक्कर लगाते हैं। कहीं कहीं किसान तो सीधे बाजार से कीटनाशक खरीद कर फसल में डाल देते हैं, जिससे फसल प्रभावित हो जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च, मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर वेलफेयर और सीएई ने मिलकर किसानों की कृषि संबंधित समस्याओं के समाधान की योजना तैयार की है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. राकेश पांडेय के मुताबिक जिले के किसानों के कृषि संबंधित समस्याओं को वैज्ञानिक तरीके से निदान तथा फसल प्रबंधन की तकनीकी जानकारी देने के लिए सरकार ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। इसके लिए किसान जिले के कॉमन सर्विस सेंटर जाकर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से परामर्श ले सकते हैं। इस व्यवस्था के तहत पौधों, फसलों, फूलों, मशरूम व कृषि यंत्रों संबंधित समस्याओं की जानकारी विशेषज्ञ देंगे।

उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे से 12 बजे तक कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ वैज्ञानिक ऑनलाइन जुड़े रहेंगे। जिले के किसान कृषि वैज्ञानिकों से जुड़ कर किसान कृषि तथा पशुपालन से संबंधित जानकारी भी ले सकते हैं।

संबंधित समाचार