बरेली: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, राहगीरों को सड़क पर नहीं दिखा तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हमारे देश की शान और हमारी पहचान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से होती है। अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बीते 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लगाया गया था। उसके बाद कई लोगों ने झंडे को सम्मानपूर्वक उतार के अपने घरों में रख लिया। लेकिन अभी भी कई लोगों की छतों पर तिरंगे को देखा जा सकता है वह भी कटा-और फटा हुआ। लोग अंजाने में ही इसका अपमान कर रहे हैं। थाना रिठौरा क्षेत्र के कस्बे के पास इंद्रा नगर रोड पर शराब की दुकान के पास किसी ने तिरंगे को फेंक दिया। दिन भर लोग यहां से गुजरते रहे, लेकिन किसी को राष्ट्रीय ध्वज दिखाई नहीं दिया, उसके ऊपर से कई गाड़िया भी गुजर गईं। जिस तिरंगे की खातिर सीमा पर जवान अपनी जान की कुर्बानी दे देते हैं उसका अपमान होता रहा।

ये भी पढे़ं- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 

संबंधित समाचार