लखनऊ: हजरतगंज में LIC बिल्डिंग परिसर में लगी भीषण आग, दो घायल
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में स्थित LIC बिल्डिंग के सामने ट्रांसफार्मर में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से आग की चपेट में आया गार्ड घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक एक राहगीर भी चपेट में आया।
लखनऊ:-
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 18, 2023
हजरतगंज में LIC बिल्डिंग परिसर में लगी भीषण आग, दो घायल
हज़रतगंज कैथड्रिल चर्च के सामने LIC बिल्डिंग के कैंपस में लगी आग। pic.twitter.com/wWPhWBGI6Z
बता दें कि हजरतगंज में कैथड्रिल चर्च के सामने LIC बिल्डिंग के कैंपस में लगी है आग।बताया जाता है कि यह आग ट्रांसफार्मर में हुए ब्लास्ट की वजह से लगी है। इस ब्लास्ट की वजह से दो लोग जख्मी हुए हैं। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंच गईं।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : सीएएल ने सात खिलाड़ियों पर की कार्रवाई, दो खिलाड़ी निलंबित
