Dubai से आ रही Air India Express की उड़ान ने उतरते समय ATC से मांगी मदद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुवनंतपुरम। दुबई से रविवार को तिरुवनंतपुरम आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान के उतरने के दौरान पायलट ने कुछ समस्या महसूस होने के बाद यहां हवाई नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से मदद मांगी। एअरलाइन के सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

सूत्रों ने कहा, ‘‘पायलट को विमान के उतरने के समय कुछ असामान्य लगा और उसने एटीसी से सहायता मांगी। निर्धारित समय पर सुबह साढ़े छजे यह विमान सामान्य ढंग से विमानतल पर उतरा। पायलट ने किसी भी आपात स्थिति की घोषणा नहीं की।’’ 

उन्होंने बताया कि विमानतल पर उतरने के बाद आईएक्स 540 एअर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान की जांच करने पर पाया गया कि विमान के अगले हिस्से के पहिये की ऊपरी सतह हट गयी थी। सूत्रों ने कहा, ‘‘इसमें गंभीर स्थिति जैसी कोई बात नहीं है।’’ उन्होंने बताया कि विमान से सभी यात्री सुरक्षित ढंग से उतरे। 

ये भी पढ़ें- आज CBI के सामने पेश नहीं होंगे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बताई ये वजह

संबंधित समाचार