Kanpur Weather Today : फरवरी माह में पहली बार इतनी गर्मी, दिन में हवा धीमे होने से पड़ने लगी कड़ाके की धूप
Kanpur Weather Today कानपुर में फरवरी माह में पड़ने लगी गर्मी।
Kanpur Weather Today कानपुर में फरवरी माह में पहली बार इतनी गर्मी पड़ने लगी। दिन में हवा धीमे होने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। आखिरी सप्ताह फिर 30 को पारा पार कर जाएगा।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Weather Today दिन में गर्मी और रात में सर्दी वाले इस मौसम में भी जल्द ही बदलाव दिखेगा। दिन में तो अब तापमान पसीने छुड़ा ही रहा, साथ ही अब रात में भी गर्मी सताने के लिए तैयार है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार रात में भी अब पारा बढ़ना शुरू हो जाएगा। शनिवार को अधिकतम 28.8 और न्यूनतम पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
शहर के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दिन में पारा अब धीरे-धीरे और बढ़ रहा है तो रात में भी गर्मी का अहसास शुरू हो गया है। फरवरी में मौसम का अंदाज कई बार बदला है। कभी दोपहर मार्च की तरह तपी तो कभी जनवरी की तरह सर्दी लौटती दिखी। इस महीने के पहले सप्ताह में मौसम ने पचास साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। मौसम के इस अंदाज ने लोगों को बीमार भी किया। दिन में गर्मी और रात में सर्दी होने की वजह से सर्दी, जुकाम से बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक परेशान हो गए।
मौसम विभाग अभी और इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान लगा रहा है। दिन में हवा के धीमे होने के साथ पारा अपना असर दिखाएगा। अब रात के पारे में भी वृद्धि होगी। सीएसए विवि के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में मौसम में कुछ परिवर्तन होने की संभावना है।
