हल्द्वानी: करीब साल भर बंद रहेंगी स्टेडियम में खेल गतिविधियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्टेडियम के आउटडोर खेल गतिविधियां रहेंगी बंद इनडोर का संचालन जारी

खिलाड़ियों को गौलापार स्टेडियम की लेनी पड़ेगी शरण 

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के मिनी स्टेडिमय में मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब साल भर स्टेडियम के मैदान पर खेलों की गतिविधियां बंद रहेंगी। जिसके लिए खिलाड़ियों को गौलापार स्टेडियम की शरण लेनी पड़ेगी। स्पोट् र्स स्टेडियम के कार्य के लिए खेल विभाग 4.77 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम की दशा सुधारेगा। 


स्टेडिम में प्रमुख रूप से खेल मैदान की मरम्मतीकर के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य का जिम्मा पेयजल निर्णाण निगम खेल इकाई देहरादून की देख रेख में किया जाएगा। सुधारीकरण कार्य के अंतर्गत मिनी स्टेडिम के खेल मैदान में मिट्टी भरने का कार्य, नई घास लगाने का कार्य, हॉकी मैदान को बेहतर बनाना, रेस के लिए उच्चतम ट्रैक का निर्माण, बास्केटबॉल कोट का कार्य, सीमेंट एवं घास की क्रिकेट पीच का कार्य, पवेलियन शेड कार्य के साथ इत्यादी निर्माण कार्य को शामिल किया गया है।

वहीं अभी तक आउटडोर चल रही खेल कि गतिविधियां गौलापार स्टेडियम में होगी। जिला खेल अधिकारी रशिका सिद्दकी ने बताया कि करीब एक साल तक स्टेडिमय के आउटडोर खेल गतिविधियां बंद रहेंगी जबकि इनडोर खेलों का संचालन जारी रहेगा।  

 

संबंधित समाचार