राष्ट्रपति मुर्मू सोमवार को जाएंगी दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश जाएंगी। राष्ट्रपति भवन द्वारा रविवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति सोमवार को ईटानगर में आयोजित होने वाले अरुणाचल प्रदेश के 37वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी और उनके सम्मान में राज्य सरकार द्वारा वहां आयोजित होने वाले समारोह में उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन ने बताया कि 21 फरवरी को राष्ट्रपति मुर्मू ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।

ये भी पढ़ें - मोबाइल बना बच्ची के मौत का कारण, छोटे भाई से झगड़े के बाद की आत्महत्या

संबंधित समाचार