लखनऊ : आश्वासन अधूरा, बढ़ा आक्रोश, दोबारा प्रदर्शन करेंगे किसान
अमृत विचार, लखनऊ। मुआवजा और चबूतरों की मांग पूरी न होने पर किसानों ने दोबारा आंदोलन की रणनीति बनाई है। जो सोमवार से लखनऊ विकास प्राधिकरण के मुख्य गेट पर पंचायत करेंगे। जहां, जिले भर से आए किसान समर्थन करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन के जिला प्रभारी रमेश राजपूत ने बताया कि सीतापुर रोड योजना अंतर्गत प्रभावित किसानों को चबूतरा और मुआवजा नहीं मिला है। योजना के विरोध में पिछले माह लखनऊ विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर
अनिश्चितकालीन धरना दिया था। जिस पर प्राधिकरण की तरफ से मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था। जिस पर अमल नहीं किया गया है। इसलिए सोमवार से प्राधिकरण के मुख्य गेट पर फिर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें : Shivaji Jayanti 2023 : आगरा में जय शिवाजी के लगे नारे, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी पहुंचे
