बरेली: अब मंडल के संस्कृत स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सत्यापन कर शासन को भेज जाएगी रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। मंडल के संस्कृत विद्यालयों की दशा जल्द सुधरेगी। इसको लेकर शासन स्तर पर रूपरेखा तैयार करा ली गई है। शैक्षिक सत्र की शुरुआत से पहले सभी सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक स्कूलों का भौतिक सत्यापन कर भवनों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
मंडल में कुल 18 संस्कृत माध्यमिक स्कूल हैं। इनमें से जनपद का बृजमोहन संस्कृत विद्यालय सबसे अधिक जर्जर स्थिति में है। सुरक्षा को ध्यान में रखकर इस स्कूल के छात्रों को रामगंगा चौबारी स्थित जानकी देवी संस्कृत विद्यालय में पढ़ाया जा रहा है। बरेली में 2, पीलीभीत में 4, बदायूं में 6 और बदायूं में 6 संस्कृत माध्यमिक स्कूल हैं।
मार्च माह के मध्य तक बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद स्कूल के भवनों की रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी। विभिन्न जनपदों में 5 संस्कृत स्कूल भवन बेहद जर्जर हैं। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि परीक्षा के बाद संस्कृत स्कूलों का निर्माण विभाग के सक्षम अधिकारियों से भौतिक सत्यापन करा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन की टीम स्कूलों का निरीक्षण कर आगे की कार्यवाही करेगी।
ये भी पढे़ं- बरेली: किसानों को साथ लेकर डूबा आलू का भाव, लागत निकलनी भी मुश्किल
