सुल्तानपुर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दंपति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ-वाराणसी हाईवे के मदनपुर पनियार के पास हुई घटना

लंभुआ/ सुल्तानपुर, अमृत विचार। ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पति व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उप जिलाधिकारी ने अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान पति की भी मौत हो गई और घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। घटना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई है।

जौनपुर जिले के खुटहन थाना अंतर्गत रामनगर किलकिछा निवासी संतलाल निषाद अपनी पत्नी किस्मती व दो बच्चों को बाइक से लेकर अपनी ससुराल लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हरिवंश जा रहा था। लखनऊ वाराणसी हाईवे पर मदनपुर पनियार गांव के पास मुड़ते समय ट्रक की चपेट में आ गया। पत्नी की ट्रक के पिछले पहिए के नीचे कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पति व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची लंभुआ उपजिलाधिकारी वंदना पांडेय ने घायलों को तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पति ने भी दम तोड़ दिया। दोनों घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें - गोंडा: दो बच्चों समेत 6 लोगों की हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पीड़ित परिजन बोले- ईश्वर के न्याय पर था भरोसा

संबंधित समाचार