Unnao Crime : सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, परिजन बोले- आशनाई में बेटे को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Unnao Crime उन्नाव में संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव।

Unnao Crime उन्नाव में संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव। परिजनों ने आशनाई में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कहीं।

उन्नाव, अमृत विचार। सोहरामऊ थानाक्षेत्र में एक युवक का शव सोमवार सुबह सड़क किनारे पड़ा मिलने से सनसनी मच गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन शव को मोर्चरी भिजवा दिया। वही इसकी जानकारी पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस पर जल्दबाजी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक की मां ने आशनाई में बेटे की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या करने और शव को सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। 

थाना व कस्बा सोहरामऊ निवासी शुभम राजपूत (18) का शव सोमवार सुबह संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। सड़क किनारे शव पड़े होने की जानकारी पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई और शव को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर जल्दबाजी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मृतक की मां विद्यावती पत्नी स्व. रेखनलाल ने थाने में तहरीर देते हुए आशनाई में बेटे की हत्या किए जाने की बात कही है। उसका आरोप है कि पड़ोसी गांव की एक युवती से बेटे के अनैतिक संबंध थे। उसी ने रविवार रात बेटे को बुलाया था। जहां उसकी लाठी डंडों से पीट पीट कर हत्या करा दी गई और शव को सड़क पर फेंक दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज