अयोध्या : कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन
अमृत विचार, अयोध्या। दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस पार्टी के निशक्तजन प्रकोष्ठ ने सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में धरना दिया और जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की है।
प्रकोष्ठ की मांग है कि सभी दिव्यांगजन को मुख्यमंत्री आवास योजना एवं शौचालय का लाभ दिलाया जाय, जिससे उनको कच्चे मकान व छप्पर में रहकर जीवन यापन से निजात मिले। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में दिव्यांगों को कई बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है और डाक्टर व कर्मचारी परेशान करते हैं। जिससे प्रमाणपत्र जारी होने में तीन से छह महीने लग जाते है।
प्रमाण पत्र सरल सुगम तरीके से एक हफ्ते में जारी कराया जाए। धांधलेबाजी के चलते विकास भवन स्थित दिव्यांग जन कल्याण कार्यालय में अधिकतर आनलाईन पेंशन आवेदन को अस्वीकृत कर दिया जाता है, इस पर रोक लगाई जाय। साथ ही सभी दिव्यांग का राशनकार्ड में नाम शामिल कराया जाए।
प्रदर्शन और ज्ञापन में निशक्तजन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार राजभर,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, महिला अध्यक्ष रेखा यादव, गीता उपाध्याय, वंदना पांडेय, पुष्पा, राजेश कुमार, रामचरन, रविंद्र, नीरज कुमार, राम उजागिर गोस्वामी समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : आधुनिक उपकरणों से कराई जा रही अयोध्या में सफाई
