उप्र: मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में चार की मौत, दस घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार क्षेत्र में आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दस घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि …

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार क्षेत्र में आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दस घायल हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक निजी बस कटिहार (बिहार) से दिल्ली की ओर जा रही थी। यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 105 के पास बस का डीजल खत्म होने के कारण चालक ने उसे एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे खड़ी कर दिया। सुबह करीब सात बजे आगरा की तरफ से आ रहे कैंटर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी।

जिससे बस पर सवार तीन और कैंटर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। हादसे में दस लोग घायल हो गए। जिन में दो मामूली रुप से घायल हैं जबकि आठ घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में मोहम्मद रमजान, गोपाल और मोहम्मद शमशेर तीनों बस पर सवार थे जबकि विजय टैंकर पर सवार था। घायलों में दो की हालत गंभीर है।

संबंधित समाचार