CCTNS रैकिंग में प्रदेश में Mahoba चौथे स्थान पर, 100 में 96.60 अंक किए हासिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीसीटीएनएस रैकिंग में महोबा चौथे स्थान पर।

सीसीटीएनएस रैकिंग में महोबा चौथे स्थान पर। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में महोबा ने 100 अंको में 96.60 अंक हासिल किए।

महोबा, अमृत विचार। संपूर्ण उत्तर प्रदेश की सीसीटीएनएस रैंकिंग जनपद महोबा को चैथी रैंक मिली। इससे पुलिस महकमा खासा खदखद है। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सीसीटीएनएस योजना की प्रगति के संबन्ध में हर माह सभी जनपदों की रैकिंग किए जाने की निर्णय लिया गया, जिसके क्रम में माह जनवरी 2023 के डाटा के मुताबिक जिलों की रैकिंग की गई, जिससे में संपूर्ण उत्तर प्रदेश की सीसीटीएनएस रैकिंग में सभी 75 जिलों में जनपद महोबा को चैथा स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद को 100 अंक में से 96.60 अंक मिले। 

सीसीटीएनएस परफार्मेंस के संबन्ध में विभिन्न पैरामीटर की सूचना प्रत्येक माह एनसीआरबी को प्रस्तुत की जाती है, जिसे प्रगति डेस्कबोर्ड के नाम से जाना जाता है, जिसकी केंद्रीय स्तर पर माॅनीडिरिंग की जाती है। एनसीआरबी के द्वारा सभी राज्यों से उक्त सूचना प्राप्त करके प्रगति डेस्कबोर्ड के रुप में राज्यों की रैकिंग प्रेसित की जाती है। महोबा जनपद से भी माह जनवरी में भेजी गई रैकिंग डाटा भेजा गया था।

पुलिस अधीक्षक अर्पणा गुप्ता ने जिले के थानों पर नियुक्त कम्प्यूटर आपरेटर व सीसीटीएनएस पर कार्य करने वाले आरक्षियों के कार्यों की सराहना की है। एसपी के निर्देशन पर इस कार्य को कम्प्यूटर आपरेटर अंकुर जायसवाल व रहमान रशीद द्वारा सीसी टीएनएस का पर्रेक्षण किया जाता है। महोबा जनपद को सीसीटीएनएस  रैकिंग में उत्तर प्रदेश में चैथा स्थान मिलने पर जिले को बड़ी कामयाबी मिली है।

संबंधित समाचार