UP Board Exam 2023 : 1010 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया
UP Board Exam 2023 कानपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर में 1010 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
UP Board Exam 2023 कानपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर में 1010 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विभिन्न सेंटरों में जाकर चेकिंग की। किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
कानपुर, अमृत विचार। UP Board Exam 2023 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं कड़ी निगरानी में सोमवार को संपन्न हुई। इस दौरान कुल 1010 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह ने विभिन्न सेंटर पर जाकर चेकिंग की।
सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल के गृहविज्ञान एवं इण्टरमीडिएट की लेखा शास्त्र विषय की परीक्षा 131 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट के भूगोल विषय की परीक्षा 55 परीक्षा केन्द्रों पर हुई। पहली पाली में 13064 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 12151 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 913 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 1334 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1237 परीक्षार्थी उपस्थित रहे 97 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल मिलाकर 1010 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
किसी भी परीक्षा केन्द्र पर कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद अंदर जाने दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह अनुसार बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, हरजिंदर नगर इंटर कॉलेज, नागरजी इंटर कॉलेज, विद्या निकेतन इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रो पर औचक निरीक्षण किया गया।
