लखनऊ : निशुल्क मिलेंगे उड़द की दाल के बीज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। सरकार ने उड़द की दाल की पैदावार पर जोर दिया है। जो किसानों को निशुल्क बीज बांटेगी। कृषि विभाग के माध्यम से चार-चार किलो की किट दी जाएंगी।

प्रदेश में इस वर्ष उड़द की खेती बड़े पैमाने पर की जाएगी। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार दाल के बीज किसानों को निशुल्क बांटेगी। जिसमें लखनऊ में 1500 मिनी किट बांटने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने बताया कि बीजों की किट लघु व सीमांत किसानों को दी जाएंगी। प्रमाणित व अच्छी किस्म के बीज होंगे। जो आने वाले हैं। चार किलो की एक किट होगी। जो निशुल्क मिलेगी।

यह भी पढ़ें : विमान में बम की झूठी सूचना देना युवक पर पड़ा भारी, गिरफ्तार

संबंधित समाचार