तुर्किए में फिर भूकंप के तेज झटके, 6.4 मापी गई तीव्रता
तुर्किए। तुर्किए में आज एक भार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बता दें तुर्किए-सीरिया सीमा पर आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 मापी गई है। वहीं नए भूकंप से साउथ तुर्किए में और तबाही की आशंका है। लताकिया में करीब 10 सेकेंड तक भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं। इस दौरान लोग होटल के बाहर निकलकर खुली जगह में आ गए।
ये भी पढ़ें- Women T20 WC: भारत ने आयरलैंड को 5 रन से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, स्मृति मंधाना ने खेली ताबड़तोड़ पारी
