बरेली: 8 अवैध कॉलोनियों पर गरजा बीडीए का बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। बीडीए ने सोमवार को उमरिया गांव में बन रहीं आठ अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलाया। उमरिया सैदपुर में शीबू 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में, शाहिद खां खजुरिया सैदपुर में 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में, शरीफ खां 4000 वर्गमीटर में, खजुरिया फरीदापुर रोड पर उमेन्द्र 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में, पहाड़गंज रोड पर सुरेश राठौर करीब 4 बीघा क्षेत्रफल में, आकिल हुसैन व अन्य उमरिया में इमामबाड़े के पीछे करीब 20 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कालोनी के लिए निर्माण कार्य करवा रहे थे। कुछ स्थानों पर भूखंड चिन्हांकन, खंभे लगाने के साथ सड़क, आफिस आदि का भी निर्माण चल रहा था। किसी भी बिल्डर ने निर्माण कार्य के लिए बीडीए से ले आउट व नक्शा पास नहीं कराया था।

सूचना पर पहुंची बीडीए की टीम ने सभी के अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। टीम में अवर अभियंता सत्य प्रकाश कुशवाहा, अजय कुमार शर्मा आदि शामिल थे। बीडीए सचिव योगेन्द्र कुमार ने कहा कि किसी प्रकार की संपत्ति खरीदते समय बेचने वाले से मानचित्र स्वीकृति संबंधी अभिलेख देखकर तय कर लें कि खरीदी जा रही संपत्ति प्राधिकरण से स्वीकृत है या नहीं।

ये भी पढ़ें- बरेली: नेता जी ने कहा है... आपकी ग्राम पंचायत में साइन बोर्ड लगेगा

 

संबंधित समाचार