गोंडा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर छोड़ा हाथ, प्रदेश अध्यक्ष खाबरी की बैठक में जमकर मार पीट
अमृत विचार, गोंडा । कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत सोमवार को गोंडा पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दूबे की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर हाथ छोड़े। कांग्रेस कार्यकर्ता तरुण पटेल और अहमद फारुकी के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने ही जमकर मारपीट हुई दोनों ने एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाए। कांग्रेस नेताओं की बैठक इस मारपीट और हंगामे की भेंट चढ़ गई।
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के बाद अब पार्टी हाथ से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल खराबी व प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे प्रदेश के सभी जिलों में जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। सोमवार को इसी अभियान के तहत सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे गोंडा पहुंचे थे। कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक चल रही थी। इसी बीच कांग्रेस नेता तरुण पटेल और अहमद फारुकी के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढा की दोनों एक दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतर आए और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ही एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। दोनों ने एक दूसरे पर खूब हाथ छोड़े। बैठक में मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कराया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की यह बैठक इस मारपीट और हंगामे की भेंट चढ़ गई। हालांकि इसके पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी व प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
वर्जन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस नेता तरुण पटेल अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान पार्टी के ही दूसरे वरिष्ठ नेता अहमद फारुकी ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही उन पर बड़ी बैठकों में ही शामिल होने का आरोप जड़ दिया। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया, लेकिन उनके जाते ही दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मामले को शांत कराया है। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में मारपीट की घटना नहीं हुई है। शिवकुमार दूबे, प्रवक्ता कांग्रेस
यह भी पढ़ें : कानपुर : सम्मान करते हिस्ट्रीशीटर का वीडियो वायरल
