कानपुर : सम्मान करते हिस्ट्रीशीटर का वीडियो वायरल
अमृत विचार, कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट में अपराधियों के साथ पुलिस की संलिप्ता कम होने का नाम नहीं ले रही है। चकेरी चौकी के प्रभारी को एक हिस्ट्रीशीटर हत्यारोपी का माला पहनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे एक बार फिर से पुलिस की किरकिरी हो गई।
शिवरात्रि वाले दिन लाल बंगला में शिव बारात का स्वागत करने के लिए हिस्ट्रीशीटर व हत्यारोपी राजाबाबू सोनकर समेत उसके मामा शुक्ला सोनकर ने एक मंच बनाया था। जहां पर आरोपी राजाबाबू ने चकेरी चौकी प्रभारी कैलाश बाबू को मंच पर बुलाकर उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया। आरोपी राजाबाबू पर चकेरी थाने में हत्या, मारपीट, रंगदारी मांगने, हत्या के प्रयास समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
वही करीब चार साल पहले लाल बंगला बाजार में दिन दहाड़े पुलिस के मुखबिर बृजेश की हत्या करने के मामले का मुख्य आरोपी है। पुलिस के आलाधिरकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : बिजली घर में शराब पीने वाले संविदा कर्मी बर्खास्त
