उन्नाव में महिला का बेड पर पड़ा मिला शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अंगनुवाखेड़ा गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध हालातों में बेड पर पड़ा मिला। उसके गले में साड़ी का लिपटी होने से गला कस कर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुरवा कोतवाली के अंगुनवाखेड़ा में एक विवाहिता का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालातों में कमरे के अंदर बेड पर पड़ा मिलने से परिवार वालों के होश उड़ गए। उसके गले में साड़ी लिपटी होने से गला कस कर हत्या के अनुमान लगाए जा रहे हैं। मृतका का पति रोजगार के सिलसिले में विदेश में है। परिजन महिला के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

घटना की जानकारी पर एएसपी शशि शेखर सिंह भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मृतका के ससुर की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका के अटवट निवासी मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -UP में NIA की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स और आर्म्स डीलिंग कनेक्शन में की गई छापेमारी  

संबंधित समाचार