लखनऊ में SUV ड्राइवर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के स्वास्थ्य भवन चौराहे पर एक एसयूवी चालक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं ड्राइवर ने ई-रिक्शा चालक को खिड़की से लटककर दूर तक घसीटा, जिससे चालक की मौत हो गयी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने एसयूवी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना शनिवार की बताई जा रही है।          

ये पूरी घटना स्वास्थ्य भवन चौराहे से परिवर्तन चौक के बीच की है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे तेज रफ्तार SUV ने ई -रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद चालक को खिड़की पर लटकाकर करीब 150 मीटर तक गाड़ी दौड़ाया।

इसके बाद घायल ई-रिक्शा चालक को सड़क पर फेंककर SUV चालक भाग गया। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


ये भी पढ़ें -उन्नाव में महिला का बेड पर पड़ा मिला शव, प्रेमी पर हत्या का आरोप 

संबंधित समाचार