कासगंज: कीचड़ हटाने को कहा तो बौखलाए दबंग, जमकर की फायरिंग, चार को लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी ने अस्पताल पहुंच जाना हाल, घटनास्थल का किया निरीक्षण

सोरों, अमृत विचार।  कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महारी में मामूली बात को लेकर दबंगों ने दहशत का माहौल फैला दिया। घर की छत पर चढकऱ फायरिंग की। गोली के छर्रे लगने से चार लोग घायल बताए गए हैं। हांलाकि पुलिस दो लोगों के घायल होने की पुष्टि कर रही है। एसपी ने अस्पताल पहुंच घायलों का हाल जाना और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है।

घटना मंगलवार सुबह की है। गांव महारी निवासी भूरे सिंह की पुत्री की बरात मंगलवार शाम को आनी थी। भूरे सिंह के घर के समीप ही सत्यवीर के घर के आगे कीचड़ पड़ा था जिसे हटाने के लिए भूरे ने सत्यप्रकाश को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि सत्यवीर बौखलाकर अपने परिवार के लोगों के साथ छत पर चढ़ गया और वहां से फायरिंग शुरू कर दी।

गोली छर्रे लगने से भूरे सिंह, चाचा रामौतार, रिश्तेदार सन्नेग व रामबहादुर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सोरोंजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से एक घायल को कासगंज जिला अस्पताल में रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। एसपी सौरभ दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और अस्पताल में घायलों का हाल जाना। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले में जांच कर ही है।

वायरल हो रही फायरिंग की लाइव तस्वीरें 
सोरों के गांव नगला महारी में हुई गोलीकांड की घटना की लाइव तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें पथराव और गोली चलती हुई दिखाई दे रही है। युवक फायरिंग कर रहा है। तस्वीरें दहशत का माहौल बयां कर रही हैं।

आरोप है कि एक व्यक्ति ने घर की छत पर चढकऱ फायरिंग की। गोली के छर्रे लगने से दो लोग घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी- सौरभ दीक्षित, एसपी।

ये भी पढ़ें- UP : कासगंज-फर्रुखाबाद ट्रैक पर ट्रेन में आग लगने के वीडियो की रेलवे ने बता दी सच्चाई

संबंधित समाचार