महाराष्ट्र: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उप निदेशक ने की इमारत से कूदकर आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उप निदेशक विमलेश औदिच्य ने एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वे इसी वर्ष रिटायर होने वाले थे। इस घटना की खबर मिलते ही उत्तर प्रदेश पर्यटन विभागमें हड़कंप मच गया है। वहीं उन्होंने 12वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या क्यों कि यह बात स्पष्ट नहीं हुआ है। वह लखनऊ स्थित पर्यटन निदेशालय में नियुक्त थे। सूत्रों ने बताया कि विमालेश औदिच्य अपने विभागीय उच्चाधिकारी से परेशान थे।

ये भी पढ़ें - एनआईए ने अपराधियों, आतंकियों और मादक पदार्थ तस्करों की साठगांठ का पता लगाने के लिए आठ राज्यों में छापे मारे 

पुलिस कार्रवाई में जुट गई है और उसका कहना है कि सभी एंगलों से जांच की जाएगी। वह इसी साल दिसंबर महीने में रिटायर होने वाले थे। रिटायरमेंट के चंद महीने पहले ही उन्होंने आत्महत्या कर सभी को चौंका दिया है।

कोरोना काल में किए थे बेहतरीन काम: कोरोना काल के दौरान विमलेश औदिच्य को देशव्यापी लॉकडाउन के समय मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की मदद किए थे। 

ये भी पढ़ें - संजय राउत ने मुख्यमंत्री के बेटे से ‘धमकी’ मिलने का लगाया आरोप, शिंदे गुट ने घटिया हथकंडा बताया

संबंधित समाचार