अयोध्या : राज्य सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए अयोध्या टीम घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। गोरखपुर में 23 फरवरी से खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश व हॉकी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के समन्वय से आयोजित होने वाली सब जूनियर बालिका राज्य हॉकी प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल की टीम मंगलवार को चयन ट्रायल के उपरांत घोषित कर दी गई। चयन ट्रायल में अयोध्या मंडल के सभी जनपदों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यहां आए खिलाड़ियों से हॉकी एसोसिएशन अयोध्या के सचिव परमेंद्र सिंह ने परिचय प्राप्त किया। 

डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित ट्रायल प्रक्रिया में 35 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी बुधवार को गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। अयोध्या मंडल की चयनित टीम में चंचल मौर्य, मानसी साहू, नैंसी यादव, प्रिंसी यादव, ममता यादव, निलाक्षी, अंजली (अयोध्या) आराध्या, सिम्मी श्रीवास्तव, गौरी मोदनवाल (अमेठी) मुस्कान, सुषमा, आरिका, श्रेया मौर्य, नैंसी, कहकशा (अंबेडकरनगर) मोहम्मद आरिफ टीम मैनेजर (अमेठी) शामिल हैं। चयन के दौरान हॉकी प्रशिक्षक मोहम्मद एजाज, अदनान अहमद, महेंद्र कुमार, मोहम्मद आरिफ, सीडी सिंह व प्रशांत सिंह उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 24 से, जुटेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

संबंधित समाचार